Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर भजन-कीर्तन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर भजन-कीर्तन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मे संत शिरोमणि कबीर दास जयंती मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद भोग, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। 

श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पंचामृत, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं महाआरती की गयी। तत्पश्चात ट्रस्ट के भजन गायको ने भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में संत कबीर के दोहों पर आधारित भजनों को गाकर पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। 

तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा यह आयोजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक रहा बल्कि संत कबीर के अमूल्य शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी माध्यम भी बना, हम सभी संत कबीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले और समाज में एकता, सच्चा धर्म प्रेम, करुणा और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा दें।  

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ,पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी,  सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,844