Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में कल सजेगा विशेष दीवान, मनेगा प्रकाश पर्व

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में कल सजेगा विशेष दीवान, मनेगा प्रकाश पर्व
विज्ञापन
  • गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में कल सिख पंथ के छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया जायेगा, सुबह आठ बजे सजेगा विशेष दीवान 

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में कल 12 जून, गुरुवार को सिख पंथ के छठे नानक श्री हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। इस उपलक्ष्य में गुरुनानक सत्संग सभा सुबह 8:00 बजे से विशेष दीवान सजायेगा। दीवान की शुरुआत भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार के कीर्तन से होगी। 

सुबह 8:45 बजे से 9:15 बजे तक गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह द्वारा कथा वाचन होगा। तदुपरांत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद गायन कर साथ संगत को निहाल करेंगे। सुबह 10:00 बजे श्री अनंद साहिब जी का पाठ होगा एवं अरदास एवं हुक्मनामा के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:30 बजे होगी। दीवान समाप्ति के पश्चात मिस्सी प्रस्सादे (मिस्सी रोटी)का गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने समूह साध संगत से प्रकाश पर्व में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। 

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने बताया कि तीन जून को गुरुनानक सत्संग सभा से श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा में गये श्रद्धालुओं का जत्था कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गरीब रथ द्वारा रवाना होकर परसों 13 जून को सुबह 11.30 बजे रांची वापस पहुंचेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,427