Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कतरास में नाली निर्माण में भारी घोटाला, गुणवत्ता की जांच की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कतरास में नाली निर्माण में भारी घोटाला, गुणवत्ता की जांच की मांग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि कतरास क्षेत्र में हो रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार भारी घोटाला कर रहा है। नाली निर्माण कार्य में घटिया क्वॉलिटी का सीमेंट, बालू, और कम एमएम के छड़ का उपयोग कर रहा है। 

ठेकेदार स्थानीय लोगों को गुमराह कर रहा है, जिससे सरकार को भी भारी चूना लगाया जा रहा है। अगर नाली निर्माण कार्य की सामग्री की गुणवत्ता की जांच करायी जाये, तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। पुराने नली को तोड़ कर नये सिरे से पुनर्निर्माण करने का आदेश है। लेकिन ठेकेदार नये नाली पुराने नाली के बगल में बना है, जो पुराने नाली के ऊपर अवैध रूप से बनायी गयी है। 

ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे नाली की आयु बहुत कम होगी। कुछ ही महीने में यह टूट-फूट सकती है। ऐसे ठेकेदार पर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए और ठेकेदार का लाइसेंस भी रद करना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त से अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,021