Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झूठे बकवास को तरजीह मत दीजिये स्मृति ईरानी जी : डॉ इरफान अंसारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झूठे बकवास को तरजीह मत दीजिये स्मृति ईरानी जी : डॉ इरफान अंसारी
विज्ञापन

तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद कीजिए, स्मृति ईरानी जी : मंत्री डॉ इरफान अंसारी 

टीम एबीएन, रांची। 10 जून झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज कहा कि वह स्मृति ईरानी को भाजपा की नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक टीवी सीरियल की हीरोइन के रूप में देखते हैं और इसमें इनकी भूमिका शानदार रही है। 

डॉ अंसारी ने कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ने और संवाद बोलने में स्मृति ईरानी के महारत को सलाम है लेकिन झारखंड की धरती पर आकर भाजपा सरकार की झूठी स्क्रिप्ट दोहराने की जरूरत नहीं है। यह धरती संघर्ष और हक की आवाज की धरती है, यहां अभिनय से नहीं, हकीकत से बात होती है। 

आपकी तथाकथित तिरंगा यात्रा, जो भाजपा पूरे देश में निकाल रही है, एक मजाक नहीं तो और क्या है? कहने को ये पाकिस्तान पर जीत का जश्न है, लेकिन सच्चाई यह है कि अमेरिका के दबाव में हमारी सरकार घुटनों पर आ गयी और फिर भाजपा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,853