टीम एबीएन, रांची। संगठनात्मक चुनाव के क्रम में रांची जिला राजद अध्यक्ष के चुनाव में राजद के पुराने समर्पित वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र महतो को पुन: निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रात: 9 बजे से चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजू साह ने की, जो 3 बजे तक चला। 3 बजे चुनावी प्रक्रिया के तहत रांची जिला अध्यक्ष की घोषणा मंजू साह ने किया।
मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता मदन यादव, मनोज पाण्डेय, शौकत अंसारी, भास्कर वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, आबिद भाई, प्रणव कुमार, सुनील ठाकुर, सलील अंसारी, डी एन ठाकुर, संतोष साहू, कमलेश यादव सहित प्रदेश के सम्मानित वरिष्ठ नेता, जिला के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी समेत काफी संख्या में दल के के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।