क्रिकेट मैच के दौरान बॉल लगने से सांसद मनीष जायसवाल घायल, अस्पताल में भर्ती
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में आज आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के नाक पर बॉल लग गयी जिससे वह जख्मी हो गये। वहीं मैदान में हड़कंप मच गया।
फिर आनन-फानन में मनीष जायसवाल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगी। घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।