Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हुसैनाबाद : सरकारी डिग्री कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हुसैनाबाद : सरकारी डिग्री कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता
विज्ञापन
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का हर घर से वहिष्कार हो : प्राचार्य

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण  सुरक्षा और संरक्षण का लिया गया निर्णय। अनुमण्डल के एक मात्र सरकारी डिग्री कॉलेज झारहा में पर्यावरण पर जागरूकता पर विचार गोष्ठी की गयी।

इस दौरान प्राचार्य डॉ राम कुमार प्रसाद ने बताया कि गर्मी छुट्टी होने के बाद भी विद्यार्थियों की सार्थक उपस्थिति रही इस दौरान उन्होंने पर्यावरण पर शंदेश देते हुए कहा कि  पर्यावरण संरक्षण आज बहुत जरूरी हैं दुनिया मे बढ़ती भौतिकता से कही ना कही उसका प्रतिकूल असर गोलबल वार्मिग पर पड़ रहा हैं जिससे आने वाले समय मे मानव जीवन ही नही बल्कि धरती के सभी जीव जंतुओं पर पड़ेगा और उसका सबसे प्रमुख कारण हैं हमारी भौतिक स्वार्थ।

उन्होंने इन सभी चीजों के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने की बात कही उन्होंने वर्तमान में सिंगल यूज प्लास्टिक का घर घर से वहिष्कार करने की बात कही वहीं प्रोफेसर डॉ चंदन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत चर्चा किया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया मौके पर दर्जनो विद्यार्थी व कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,222