Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल राजद के रांची जिला निर्वाचन प्रभारी के आयेंगे रांची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल राजद के रांची जिला निर्वाचन प्रभारी के आयेंगे रांची
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला संगठनात्मक चुनाव के प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए रांची जिला राजद की निर्वाचन प्रभारी श्रीमती मंजू साह जी का दिनांक 7 जून 2025  दिन शनिवार को रांची आगमन होगा। 08 जून दिन रविवार को रांची जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है।

चुनावी प्रक्रिया का स्थान

राजद प्रदेश कार्यालय बी 2569, सेक्टर 2 बाइपास रोड, रांची में संपन्न कराया जाएगा जिसमें जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। 

राष्ट्रीय जनता दल के सभी सम्मानित एवं समर्पित प्रदेश पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी तथा कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्तागण से अपील है कि सभी अपना कीमती समय निकालकर निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चुनावी महापर्व को गरिमा प्रदान करें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थना एवं अनिवार्य है।

चुनावी कार्यक्रम का विवरण

  • प्रातः 9:00 बजे से 10:00 तक नामांकन की प्रक्रिया
  • प्रातः 10:00 बजे से 11:00 तक नाम वापसी की प्रक्रिया
  • प्रातः 11:00 से 12:00 तक स्कूटनी की प्रक्रिया
  • प्रातः 3:00 बजे जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष की घोषणा
  • (रांची जिला निर्वाचन प्रभारी श्रीमती मंजू साह 07 जून को विधायक आवास गेस्ट हाउस में ठहरेंगी।)
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,718