Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक बटाने नदी का होगा जीर्णोद्वार : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक बटाने नदी का होगा जीर्णोद्वार : उपायुक्त
विज्ञापन
  • योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर कमेटी गठित
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में बटाने नदी इको सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त समीरा एस० की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय वेश्म में बटाने नदी इको सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई।  बैठक में बटाने नदी के उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक नदी के जीर्णोद्वार के संबंध में विचार- विमर्श किया गया। नदी में छोटे-छोटे चेक डैम, छोटे जलाशय बराज एवं अन्य निर्मित संरचनाओं का सर्वेक्षण कर योजना का एक वृहद एसओपी तैयार करने का निर्णय लिया गया। 

उपायुक्त ने इस योजना में Conversion के माध्यम से एसओपी फॉलो करते हुए वन विभाग, नीति आयोग, मनरेगा, जलछाजन आदि योजनाओं से इस पूरे कार्यक्रम को निष्पादित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने इस योजना को समयबद्ध एवं अभियान चलाकर शीघ्रता से इसे पूरा करने का निदेश दिया।

उपायुक्त ने योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया।  वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार को इस कमेटी का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया। उनके स्तर पर  पदाधिकारियों की टीम वृहद एसओपी तैयार करेगी।

उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को Conversion से संबंंधित सभी विभागों के संबंंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए एसओपी  के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु कार्यक्रम का निष्पादन  सुनिश्चित करने का निदेश दिया। 

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को बटाने नदी से संबंधित भू-अर्जन एवं पुर्नवास की समीक्षा विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंंधित अंचल अधिकारियों से करते हुए भू-अर्जन, राहत एवं पुर्नवास तथा स्थानीय निवासियों की समस्याओं का अनुश्रवण एवं उनके निराकरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन