टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदिरा पैलेस हिनू में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य सहकारी बैंक, हिनू शाखा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभा सिंह, चेयरपर्सन झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक, जयप्रकाश शर्मा, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, अफ्रेम जार्ज कुजूर प्रबंध निदेशक सह उप निबंधक, कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक झामकोफेड, जयदेव सिंह, पूर्व संयुक्त निबंधक, प्रभात कुमार सिंह, निदेशक, कामेश्वर उरांव, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, संजय सिंह, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, धीरज कुमार, पंकज कुमार, देवेश कुमार, शाखा प्रबंधक, एलआईसी, काली सिंह निदेशक, गोल इंस्टीट्यूट सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, आजीविका स्वयं सहायता समूह, गव्य सहयोग समितियां, पिंक आटो स्वयं सहायता समूह कि महिला एवं लैंप के किसानों के बीच 500 पौधा वितरण किया गया। लैंप के सदस्यों एवं गव्य विकास सहयोग समितियां के सदस्यों के बीच झारखंड स्टेट को आपरेटिव बैंक का माइक्रो एटीएम का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंदिरा पैलेस, हिनू एवं आसपास के सभी व्यावसायीगण उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में अतिथियों के कर कमल से इंदिरा पैलेस परिसर, हिनू में वृक्षारोपण भी किया गया।
चेयरपर्सन, विभा सिंह द्वारा महिलाओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए एक पेड़ मां के नाम, सभी को लगाने का आहवान किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पूरे वर्ष मनाने एवं उसमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। झारखंड राज्य सहकारी बैंक पूरे राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रहा है।
उप निबंधक सह प्रबंध निदेशक अफ्रम जॉर्ज कुजूर द्वारा सहकारिता से महिला सशक्तिकरण एवं इसके माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया।उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया। श्री कुमार द्वारा सहकार से समृद्धि तथा सहकारिता से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, अभिजीत सेन, बलबीर जैन, नीरज कुमार, पूनम शर्मा, मनोज कुमार, झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक हिनू शाखा के अधिकारी छाया कुमारी, अंजली कुमारी, अवशेष कुजूर, अमित टोप्पो, रविंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे लिये। उक्त जानकारी बालबीर जैन ने दी।