Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : कारीमाटी घाटी में ट्रक-आॅटो की टक्कर, एक की मौत, 13 गंभीर

पलामू : कारीमाटी घाटी में ट्रक-आॅटो की टक्कर, एक की मौत, 13 गंभीर
विज्ञापन

पलामू में बड़ा हादसा, कारीमाटी घाटी में ट्रक-आॅटो की जोरदार टक्कर;1 की मौत....13 घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड के पलामू में आज यानी बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल यहां एक ट्रक ने आॅटो में टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग जख्मी हो गये। 

तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे सभी 

जानकारी के अनुसार, घटना पांकी-बालूमाथ मुख्य सड़क के कारीमाटी घाटी में घटित हुई है। मृतक शख्स की पहचान 45 वर्षीय बीरेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुल 14 लोग दो आटो में सवार होकर तिलक समारोह में जा रहे थे। 

इस दौरान पीछे से कोयला लदा ट्रक ने दोनों आटो को टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,217