Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अपनी जिम्मेदारियां समझें पदाधिकारी : उपायुक्त

अपनी जिम्मेदारियां समझें पदाधिकारी : उपायुक्त
विज्ञापन

तत्परता के साथ कार्य करेंगे, तो राजस्व संग्रहण में आयेगी प्रगति 

निर्धारित समय सीमा में राजस्व मामलों का निराकरण करायें सुनिश्चित 

दाखिल खारिज के लंबित मामलों की स्थिति में लायें सुधार 

बैठक में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे अंचल अधिकारी 

पलामू उपायुक्त ने की राजस्व से संबंधित समीक्षा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त समीरा एस आज समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व संग्रहण एवं राजस्व मामलों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी लक्ष्य का ठीक से असेसमेंट करते हुए, लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।  उन्होंने राजस्व संग्रहण की दिशा में अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण हेतु पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामले आम नागरिकों के हितों से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए इससे संबंधित मामलों का निष्पादन निर्धारित समयावधि में किया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि से जुड़े दाखिल खारिज, सीमांकन, रसीद कटाने आदि से ही संबंधित आ रहे हैं। एक ही भूमि का दो-दो रैयतों के नाम से रसीद कटने की भी शिकायत मिली है। ऐसे में अंचल अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और ठीक से कर्तव्य निर्वहन करना सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को हिदायत करें। लापरवाही या अनदेखी नहीं करें। 

ऐसे कृत्य में किसी की संलिप्तता पायी गयी, तो भविष्य में समस्या होगी। भूमि संबंधी विवाद नहीं हो इसके लिए सक्रियता से कार्य करें।  उन्होंने तत्परता के साथ भूमि संबंधी मामलों का निराकरण करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दिया कि कार्य में किसी तरह की बाधा या विलंब नहीं होनी चाहिए। इससे संबंधित शिकायत आती है, तो  आप खुद समझेंगे।  

उपायुक्त समीरा एस ने दाखिल खारिज एवं भूमि सीमांकन के लंबित मामलों का निष्पादन कर स्थिति में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अंचल अधिकारियों से एक-एक कर अंचल से संबंंधित कार्यो की अद्यतन स्थिति से अवगत हुई तथा भूमि संबंधी लंबित आवेदनों पर अंचल अमीन के साथ बैठक कर उचित निर्णय लेने का निर्देश भी दिया। उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने एवं पूर्व तैयारी कर बैठक में भाग लेने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,842