Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : तमंचे और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : तमंचे और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
  • झारखंड में तमंचे और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार
  • हथियार की खरीद-बिक्री करते हुए मौके पर दबोचा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस जब्त किये गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को कदमा थाना क्षेत्र में खरखाई नदी के किनारे रामनगर में मरीन ड्राइव रोड पर छापा मारा और भागने की कोशिश कर रहे तीनों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीन में से दो लोग-ललित यादव (33) और राकेश कुमार (30) हथियार विक्रेता शाहरुख खान (29) से बंदूक खरीदने के लिए मौके पर आये थे। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो देसी तमंचे और तीन कारतूस जब्त किए हैं। शिवाशीष ने बताया कि खान का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन