Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची सहित कई जिलों में बंद रहा असरदार

रांची सहित कई जिलों में बंद रहा असरदार
विज्ञापन
  • हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन

टीम एबीएन, रांची।सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। इसका राजधानी रांची, लातेहार और गुमला सहित कई जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। 

 संगठन के लोग हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं। बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। केवल आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गयी है।

सफल बनाने के लिए बंद समर्थकों ने रांची के कई इलाकों में सड़क जाम कर दिया है। इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें और संस्थान भी बंद हैं। हालांकि, बंद के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव या हिंसा से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। 

बंद समर्थकों ने सड़क पर बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस दौरान कई लोग हाथों में सरना धर्म कोड लागू करो, आदिवासी जमीन की लूट और सादा पट्टा पर रोक लगाने की मांग सहित कई अन्य मांगों के पोस्टर लिए भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,657