Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू से भारी मात्रा में शराब जब्त

पलामू से भारी मात्रा में शराब जब्त
विज्ञापन

पोलपोल स्थित पलामू ढाबा के समीप चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता 

40 लाख रुपए का अवैध शराब के साथ ट्रक चालक व खलासी गिरफ्तार  

जब्त शराब की कराई जायेगी जांच : एसडीपीओ मणिभूषण 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सतबरवा/ पलामू। पलामू डीएसपी मणिभूषण प्रसाद ने मंगलवार को सतबरवा थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि बीते 2 जून को सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल स्थित पलामू ढाबा के समीप चेकिंग अभियान के दौरान हरियाणा नंबर के एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक रेश्मा रमिशन को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा होते हुए रांची की ओर हरियाणा नंबर का एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रही है। सूचना मिलते ही  सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पोलपोल पलामू ढाबा के समीप चेकिंग अभियान लगाया गया, जिसमें ट्रक (एच आर 69 डी 3182) को गहनता से जांच की गयी, जिसमें भूसी की बोरी के नीचे 503 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। 

ट्रक में छुपा कर रखे गये रायल स्टैग 23 पेंटी, रायल चैलेंज 21 पेटी व इंपीरियल ब्लू 459 पेटी आरसी,आर एस, आइबी ब्रांड के क्वार्टर, हाफ व फुल की 14, 580 बोतलों के अलावा तीन मोबाइल  जब्त किया है। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपये बताया जा रहा है। डीएसपी श्री प्रसाद ने बताया कि जब्त किया गया शराब असली है या नकली इसकी जांच करायी जायेगी। 

इस घटना की जानकारी उत्पाद विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक देवेंद्र कुमार पिता पेमाराम  ग्राम मातासर भुर्टिया, थाना नगना, जिला बाड़मेर तथा लालचंद पिता रतन राम, ग्राम मुनियों कातला, थाना गीडा़, बढ़िया स्पीड जिला बालोतरा (दोनो राजस्थान) को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों व्यक्ति को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 

श्री प्रसाद ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़े जाने से पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के अलावा एएसआई संतोष कुमार साहू, सुबोध कुमार, बसंत कुमार दुबे, हवलदार रामस्वरूप यादव के अलावा पुलिस बल के राज रंजन सिंह, मोहम्मद इरशाद आलम  शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,133