Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल के झारखंड बंद को जेएलकेएम का नैतिक समर्थन : देवेंद्रनाथ महतो

कल के झारखंड बंद को जेएलकेएम का नैतिक समर्थन : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन
  • 5 जून को राजभवन में जेएलकेएम का महाधरना : देवेन्द्र नाथ महतो 
  • 5 जून 2025 गुरुवार को  11 बजे बूटी मोड़ से राजभवन रांची तक खतियानी पदयात्रा करते हुए महाधरणा का आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए कहा कि आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंदी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नैतिक समर्थन करती है। 

साथ ही उनके सभी मांगो को पूरी करने का झारखंड सरकार से मांग करती है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासी शहादत हुए है, वर्तमान में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं उनके सभी मांगों को पूरा करें। 

साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि विगत  15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा की शुरुआत की गयी है, जो विभिन्न क्षेत्र होते हुए 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची राजभवन पहुंचेगी। 

अंतिम दिन 5 जून को राजभवन के समक्ष खतियानी महाधरना का आयोजन किया जायेगा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो महाधरना में संपूर्ण झारखंड विशेषकर रांची जिला और रांची लोकसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। 

मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंडियों की पहचान खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंडियों के अधिकार खतियान आधारित नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति लागू कर अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,752