Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी : अवैध खदान से 13 दिन बाद तीन शव बरामद

केरेडारी : अवैध खदान से 13 दिन बाद तीन शव बरामद
विज्ञापन
  • हजारीबाग में अवैध कोयला खदान से 13 दिन बाद 3 मजदूरों के शव बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी/ हजारीबाग। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव स्थित अवैध कोयला खदान में  21 मई को खावा नदी का पानी घुसने से 3 मजदूर फंस गए थे। वहीं अब सोमवार (2 जून 2025) को 13 दिनों बाद उन तीनों मजदूरों के शव बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूरों की पहचान 45 वर्षीय प्रमोद साव, 25 वर्षीय उमेश कुमार और नौशाद आलम के रूप में हुई है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर 21 मई यानी बुधवार को किसी काम से खदान के अंदर गए थे। तभी जोरदार बारिश हुई। जिससे खावा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी खदान के अंदर चला गया। तीनों अंदर ही फंस गए और उनकी जान चली गयी।

वहीं सोमवार को खदान में जैसे ही पानी का स्तर कम हुआ, ग्रामीण खोजबीन के लिए अंदर गए। तभी उन्हें तीन मजदूरों के शव दिखाई दिए। जिसके बाद अंचलाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल को सूचना दी और तीनों मजदूरों के शव निकलवाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,136