Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष से मिले ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि

राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष से मिले ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के  प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष श्री वसंत गोस्वामी जी से की मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के  प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी जी से मुलाकात किया। इस टीम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर, उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी और कोल्हान प्रमंडल संयोजक वी प्रभु जी सम्मिलित थे। 

ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने ग्राहक हित से संबंधित उपभोक्ता अधिनियम, कानून, जागृति पोर्टल, ग्राहक जागरण जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया। इस विषय पर भी गहरी चिंता जतायी गयी कि पर्याप्त जानकारी के अभाव में कई बार बहुत सारे केस काफी दिनों तक पेंडिंग रहते हैं। 

इस बात पर सभी ने सहमति जताई कि हर व्यक्ति में ग्राहक अधिकारों का बोध होना चाहिए तभी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकेगी। इस अवसर पर आगामी पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पत्र भी आदरणीय वसंत गोस्वामी जी और उनकी पत्नी ने भरा। 

ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने उम्मीद जतायी कि इस बैठक के परिणाम सकारात्मक होंगे और भविष्य में भी संगठन और उपभोक्ता आयोग दोनों के आपसी प्रयास से हम समाज में हरेक व्यक्ति को ग्राहक हित के अनुकूल जागरूक बना सकेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,650