Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : हादसों को आमंत्रित कर रहे सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़

पलामू : हादसों को आमंत्रित कर रहे सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़
विज्ञापन
  • हुसैनाबाद : बेकार सूखे पेड़ के गिरने से हो सकता है हादसा
  • पूर्व नपं उपाध्यक्ष ने नगर प्रशासक से हटवाने की मांग की

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। पलामू जिला के नगर पंचायत हुसैनाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत हुसैनाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित सूखा पेड़ हटाने की मांग की है। इससे पूर्व भी स्थानीय दुकानदारों ने सूखे पेड़ को हटवाने का आवाज उठायी थी।

पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत हुसैनाबाद अंतर्गत अंबेडकर चौक शहरी स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर जिला परिषद द्वारा दुकान आवंटित भवन के पास एक पेड़ जो पूरी तरह सूखा हुआ है। उक्त स्थल भीड़ भाड़ वाला जहा पर पेड़ गिर जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार ध्यान आकृष्ट कराने का काम करते आए हैं। प्रतिदिन तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे पेड़ पूरी तरह हिलती है, लेकिन आज तक इस पेड़ को हटवाने से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की गयी। स्थिति यह है कि पेड़ जड़ से काफी खोखला हो चुका है। 

कभी भी गिर जाने से बड़ा हादसा हो सकता है। पेड़ के नीचे से 11000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार भी गया है। जो बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से यथाशीघ्र सूखे पेड़ को हटवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,263