Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : दो-तीन दिनों तक और सतायेगी गर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : दो-तीन दिनों तक और सतायेगी गर्मी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से काफी सुहावना है। राजधानी रांची समेत विभिन्न इलाकों में इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लेकिन झारखंड में एक बार फिर से सूरज की गर्मी आपको सताने वाली है। 

दरअसल राज्य में चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब समाप्त होने वाला है। इस कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव खत्म होते ही तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। 

आज से कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश का पारा 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। आगामी 2-3 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी सताएगी। इसके बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन