टीम एबीएन, रांची। विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर आज डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के बच्चों द्वारा एक साईकिल रैली निकाली गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में चुस्ती-फुर्ती की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए लिए योग, आसन, व्यायाम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साईकिल सस्ती और सरल सवारी है। इसका हमें ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
बाद में बच्चों ने तीन किलोमीटर की साईकिल रैली निकाली। इस रैली में शिक्षक भी शामिल थे। मौके पर अशोक कुमार सिंह, मोहित कुमार, विश्वनाथ चक्रवर्ती,एस सी महतो और एस के दास समेत अन्य शिक्षक भी शामिल थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।