Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का उद्घाटन कल

बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का उद्घाटन कल
विज्ञापन

लोकप्रिय अमेरिकी होटल ब्रांड रमादा बाय विन्धम ग्रुप ने रांची में शुद्ध शाकाहारी होटल के साथ किया प्रवेश 

टीम एबीएन, रांची। भारत सहित विदेशों में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला रमादा बाय विन्धम ग्रुप अब रांची के बरियातू रोड में शुद्ध शाकाहारी होटल खोल रहा है। इसका उद्घाटन 30 मई शुक्रवार को शाम 5  बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा संयुक्त रूप से करेंगे। उक्त जानकारी होटल रमादा बाय विन्धम के एमडी पवन बजाज और निदेशक चंद्रेश बजाज ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

उन्होंने बताया कि रमादा बाय विन्धम ग्रुप का देश विदेश में 9300 से अधिक होटल है। रमादा बाय विन्धम अब रांची वासियों की सुविधा के लिए होटल रमादा बाय विन्धम खोल रहा है। लगभग 50 हजार वर्गफीट में फैले इस होटल में 67 बड़े डीलक्स सूट प्रीमियम रूम अत्याधुनिक सुविधा के साथ कमरे उपलब्ध है। वहीं, दो बड़े हॉल है, जो शादी विवाह, पार्टी, सामाजिक समारोह, सेमिनार आदि के उपयुक्त स्थान है। 

इसके अलावा पांच हजार स्क्वायर फीट का वातानुकूलित हॉल के साथ शुद्ध शाकाहारी वाले होटल में लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा जायेगा। इस रेस्टोरेंट में 150 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते है। यहां ग्राहकों की पूर्ण सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही बेकरी की भी सुविधा उपलब्ध है। 

होटल की ओर से ग्राहकों का ख्याल रखते हुए बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सालगिरह आदि के लिए स्पेशल डिश की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां एक साथ 150 की संख्या में गाड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिम, योगा सेंटर, ओपन एरिया, वॉकिंग ट्रैक आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,567