Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तेतुलमारी में धड़ल्ले से चल रहा है कोयले का अवैध कारोबार

तेतुलमारी में धड़ल्ले से चल रहा है कोयले का अवैध कारोबार
विज्ञापन

तेतुलमारी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा काले हीरे की अवैध कारोबार आखिर कब लगेगा अवैध कारोबार पर पूर्ण विराम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि तेतुलमारी क्षेत्र में खुलेआम चल रहा कोयला का अवैध कारोबार सुरंग के मुहाने खोल कोयला तस्कर सिंह, यादव ओर पासी की जोड़ी करवा रहे कोयला का अवैध कारोबार मजदूरों के द्वारा निकला जाता है अवैध कोयला और फिर उसे एक जगह जमा कर खुलेआम ट्रकों में लोड करा कर अवैध भट्ठे और मंडियों में भेजा जाता है। 

वहीं दूसरी ओर दिन के उजाले में कोढ़ीया हॉस्पिटल के पीछे बॉउंड्री वॉल के अंदर मुखिया करवा रहे कोयला का अवैध तस्करी ओर मुखिया अपने दबंगता के बल पर दिन के उजाले में ही अवैध कोयला लोड करवा कर मंडियों में भेजते हैं। लेकिन फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। आखिर क्यों नहीं छापेमारी हो रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई बड़े सवालों को जन्म दे रहा है। 

जिससे हमारे धनबाद नये एसएसपी की भी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जल्द कोयला तस्कर पर कार्यवाई नहीं किया गया, तो इनका मनोबल ऐसे ही बढ़ते जायेगा। यह ऐसे ही खुलेआम कोयला की लूट मचाते रहेंगे और बीसीसीएल ओर राजस्व का नुकसान होता रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,133