Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अपराधियों ने दो हाइवा फूंकी, चालकों को पीटा

पलामू : अपराधियों ने दो हाइवा फूंकी, चालकों को पीटा
विज्ञापन

पलामू में अपराधियों ने दो हाइवा चालकों के साथ की मारपीट, वाहनों को किया आग के हवाले 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव का है। 

बताया जा रहा है कि अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बीते मंगलवार को दो हाइवा चालकों के साथ मारपीट की। इसके बाद वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले।

जब तक स्थानीय लोगों को घटना के बारे में पता चला तब तक दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। बदमाशों के पास हथियार भी थे। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,746