Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेन्द्रनाथ महतो से सिल्ली के नाबालिग की हत्या की शिकायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेन्द्रनाथ महतो से सिल्ली के नाबालिग की हत्या की शिकायत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सिल्ली के नाबालिग मृतक लोकनाथ महतो का मौत फांसी से नहीं बल्कि निर्मम हत्या से होने का शिकायत परिजन ने देवेन्द्र नाथ महतो से की।

देवेंद्र नाथ महतो डिजिटल प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम रांची उपायुक्त, रांची पुलिस, झारखंड पुलिस, सीएमओ झारखंड को टैग करते हुए घटना से अवगत कराया है एवं त्वरित कड़ी करवाई का मांग की है। 

विगत 25 मई 2025 को 13 वर्षीय  नाबालिक लोकनाथ महतो को सिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप घर के छत पर हत्या करके फांसी में लटका देने का मामला गंभीर होता जा रहा है, 26 मई 2025 को देर शाम पीड़ित परिवार से जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो पैतृक गांव लोटा हैरला बेड़ा मिलने पहुंचा। 

मृतक लोकनाथ महतो स्व गोकुल महतो और कौशल्या देवी का एकलौता पुत्र था, मृतक लोकनाथ जब तीन साल का था तभी उनका पिताजी गोकुल महतो का निधन हो गया था, विधवा मां कौशल्या देवी प्राइवेट में काम करके कड़ी मेहनत करके बहुत शोक के बड़ा होकर ऑफिसर बनाने के लिए संत माइकल स्कूल में हॉस्टल में रखकर पढ़ाती थी।

विधवा मां कौशल्या देवी बिलखते हुए देवेन्द्र नाथ महतो को शिकायत की है कि मेरा बेटा बहुत दुलारा था बड़ा होकर ऑफिसर बनना चाहता था वह किसी भी हाल में फांसी नहीं ले सकता है उसका उसका निर्मम हत्या करके बिल्डिंग के छत खुले असमान में लटका दिया है , घर पड़ोस में मेरा दुश्मनी भी है मुझे शक है वही लोग घटना को अंजाम दिया होगा, उच्च स्तरीय जांच हो अपराधी को कड़ी सजा मिलना चाहिए बोलते हुए न्याय की गुहार लगायी।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने समस्या सुनने के बाद कहा कि हंसता खेलता खिलखिलाता महज 13 वर्षीय नाबालिक बच्चा जो तनाव, टेंशन, परेशानी, न्याय- अन्याय, दोस्ती - दुश्मनी कुछ समझता नहीं हो जिसका दुनियां सिर्फ मां का गोद हो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ले इसपर सवाल खड़ा होता है, दर्दनाक कांड से क्षेत्र भयभीत है तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई हो।

देवेंद्र नाथ महतो डिजिटल प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम रांची उपायुक्त, रांची पुलिस, झारखंड पुलिस, सीएमओ झारखंड को टैग करते हुए घटना से अवगत कराया है एवं त्वरित करवाई का मांग किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,556