सरना धर्म कोड की मांग को लेकर कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आदिवासी अस्मिता और पहचान के लिए जनगणना के कॉलम में धर्म कोड जोड़ने की मांग को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।
इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें केंद्र से मांग की गयी है कि उन्होंने जिस तरह से जनगणना कराने का निर्णय लिया है। उसी तरह अगर जनगणना कॉलम में आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए सरना धर्म कोड कॉलम आगामी जनगणना में नहीं जोड़ती है तो झारखंड में जनगणना नहीं होगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांग को अनसुना किया गया तो हम लोग इसके बाद जंतर- मंतर पर जुटेंगे और आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए जनगणना के धर्म के कॉलम में सरना धर्म कोड को जोड़ने की मांग करेंगे।