Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : वार्ड 17 में हुई रांची सिटीजन फोरम की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : वार्ड 17 में हुई रांची सिटीजन फोरम की बैठक
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है वार्ड 17 का आर जी स्ट्रीट थड़पखना 

नहीं होता है रेगुलर फागिंग और कचरा उठाव 

और न ही नगर निगम ने लगाया है एक भी डस्टबिन 

टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड 17 अंतर्गत आर जी स्ट्रीट, थड़पखना में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि वार्ड 17 का अधिकतर क्षेत्र गुदड़ी कर्बला चौक का एरिया पड़ता है। इस छोटे क्षेत्र के कारण इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो रहा है जरूरत है, इस क्षेत्र को वार्ड 18 में मिला देने की आवश्यकता है, क्योंकि न तो यहां पर रेगुलर फागिंग होती है, और न ही रेगुलर कचरा का उठाव होता है। 

यहां तक कि इस क्षेत्र में रांची नगर निगम ने एक डस्टबिन तक नहीं लगाया है, और लोग एक व्यक्ति के घर के सामने सारा कचरा फेंक रहे हैं। जिससे दुर्गंध के कारण उनका वहां रहना दूभर हो गया है, इसलिए अगले परिसीमन में इस क्षेत्र को वार्ड 18 में सम्मिलित करने की मांग यहां के निवासियों ने की।

बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, विवेक कुमार महारथी, संतोष मृदुला, राजकुमार, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे और वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी तथा वार्ड 17 के अंकित अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुमित कुमार मित्रा, विनीत अग्रवाल, अक्षमा कुमारी, सौरभ बोस, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव शाहिद आलम ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,561