Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोविड के नये वैरिएंट से डरेंगे नहीं, हम पूरी तरह तैयार : डॉ इरफ़ान अंसारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोविड के नये वैरिएंट से डरेंगे नहीं, हम पूरी तरह तैयार : डॉ इरफ़ान अंसारी
विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति
तिथि: 25.05.2025
*********************

*"बेंगलुरु में कोविड से मौत पर मंत्री डॉ. अंसारी का बड़ा बयान: घबराएं नहीं, हालात पूरी तरह नियंत्रण में"*


*"चिंता की कोई बात नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार और सतर्क है"*

*"कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट: मंत्री डॉ. अंसारी बोले- घबराएं नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार!"*

*"भीड़ में मास्क, सतर्कता ही सुरक्षा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी की भरोसेमंद अपील"*


  1. देश में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है, खासतौर पर नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान से जनमानस में चिंता का माहौल बना है। इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोविड से एक वरिष्ठ नागरिक की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तत्काल एक्शन में आ गए। मंत्री डॉ. अंसारी ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, यह एक सामान्य स्थिति है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मैं स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है और सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में विशेष अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को कोविड के प्रति जागरूक किया जा सके और गलतफहमियों को दूर किया जा सके। डॉ. अंसारी ने कहा, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है।

मंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा, एक डॉक्टर होने के नाते मैं आप सभी से कहना चाहता हूं—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी।

डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि बेंगलुरु में जिन बुजुर्ग की मृत्यु हुई है, उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थी और उन्हें पहले से ही कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। इसलिए आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है, उन्होंने दोहराया। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।

हम साथ हैं, हम तैयार हैं – कोविड को हर बार की तरह हराएंगे!

विज्ञापन