- आरटीआई एक्टिविस्ट दीपेश निराला देंगे सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 और इसके अंतर्गत बने नियमों की विस्तृत जानकारी
- निवर्तमान सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
टीम एबीएन, रांची। थड़पखना स्थित सिटी फोटो लैब में आयोजित बैठक में संयोजक विनोद जैन बेगवानी और संयोजिका रेणुका तिवारी ने 15 जून, 2025 को रांची प्रेस क्लब में होने वाले आरटीआई वर्कशॉप की जानकारी दी।
उन्होंने लोगों को बताया कि उक्त कार्यक्रम में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 और उसके अंतर्गत बने नियमावली पर विस्तृत रूप से एक कार्यशाला प्रख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट और रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला द्वारा आयोजित किया जाएगा, और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी उपस्थित रहेंगे।
उक्त बैठक में उमाशंकर सिंह, स्वरूप कुमार सेठी, शाहिद आलम, हरीश नागपाल, राजकुमार, संतोष मृदुला उपस्थित हुए, और कार्यक्रम को लेकर जिम्मेवारी एवं दायित्व दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन हरीश नागपाल जी ने दिया।