Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 165
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तेतुलमारी क्षेत्र में डंके की चोट पर हो रहा कोयले का अवैध कारोबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तेतुलमारी क्षेत्र में डंके की चोट पर हो रहा कोयले का अवैध कारोबार
विज्ञापन
  • तेतुलमारी क्षेत्र में डंके की चोट पर सिंह, पासी ओर यादव कर रहे कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है कोयला का अवैध कारोबार , डंके की चोट पर सिंह, पासी ओर यादव सुरंग बनरा कर चला रहे है कोयला का अवैध माइनिंग नहीं थम रहा कोयला का अवैध कारोबार।

वही दूसरी ओर कोढ़ीया हॉस्पिटल के पीछे बाउंड्री वॉल में दिन के उजाले में अवैध कारोबार जारी है बड़ी गाड़ियां में अवैध कोयला लोड कर रात में भट्टे ओर मंडियों में भेजा रहा है ओर इस अवैध कारोबार में संलिप्त ( मुखिया) का नाम सामने आ रहा है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई तक नहीं हो रहा है।

आश्चर्य की यह बात है कि सीआईएफ उस रस्ते से जाना जाना भी करते है लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई, ओर ऐसे ऐसे कोयला तस्करों के वजह से ही जहां ताहा सुरंग बनाकर अवैध कारोबार करते है जिसके वजह से भू धसान होती है ओर बड़े बड़े दुर्घटना घटती है।

ऐसे कोयला तस्करों के वजह से ही थाना प्रभारी महोदय ओर धनबाद के एस एस पी महोदय का छवि धूमिल होता है आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन