Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में पेंशनरों का धरना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में पेंशनरों का धरना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 मई को राष्ट्रीय आह्वान पर आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के बैनर तले 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में धरना दिया गया। धरना के पश्चात सचिव, डाक विभाग के नाम  11सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय झारखंड को सौंपा गया। 

धरना को के डी राय व्यथित, एम जेड खान, जयनारायण प्रसाद, एस पी मंडल ने संबोधित किया। धरना में बी बारा, हसीना तिग्गा, नीलू पासवान, शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण, सुखदेव राम, सुभाष गुप्ता, रमेश काशी, जय राम प्रसाद आदि शामिल हुए। 

मुख्य मांगें 

  1. पोस्ट आफिस ए टी एम को पुन: चालू करना  
  2. पोस्टमैन का जनवरी 96 से बढ़े वेतन मान का बकाया भुगतान सुनिश्चित करना 
  3. सर्किल पेंशन अदालत का आयोजन हर 6 माह के अंतराल पर सुनिश्चित करना 
  4. जनवरी 1986 से पूर्व इंडक्शन ट्रेनिंग की अवधि का प्रोन्नति में समायोजन करना 
  5. पारिवारिक पेंशन की मंजूरी में अप्रत्याशित विलंब पर अंकुश लगाना 
  6. पेंशनर्स / फैमिली पेंशनर्स  को नियमानुसार पहचान पत्र जारी करना आदि 

इन मुद्दों को लेकर देशभर में आज  धरना दिया गया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के स्टेट सचिव एम जेड खान ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,930