Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तबीयत बिगड़ने के बाद आइएएस विनय चौबे रिम्स में भर्ती

तबीयत बिगड़ने के बाद आइएएस विनय चौबे रिम्स में भर्ती
विज्ञापन
  • बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागृह में आईएएस विनय चौबे की तबियत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती 
  • मेडिकल बोर्ड टीम के अनुसार विनय कुमार चौबे गंभीर रूप से किडनी रोग से ग्रसित हैं 
  • विनय कुमार चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है 

टीम एबीएन, रांची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागृह में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गयी। विनय चौबे को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है। चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप और गुर्दा संबधी परेशानी को लेकर भर्ती किया गया है। 

उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है। प्रारंभिक परीक्षण के बाद विनय चौबे को पेइंग वार्ड में रखा गया है। गिरफ्तारी के दिन ही श्री चौबे के वकील ने कोर्ट को उनकी तबीयत के सम्बन्ध में जानकारी दी थी। आज पहले कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई। 

रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय चौबे के इलाज से संबंधित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में बिरसा सेंट्रल जेल से आज 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया। मालूम हो कि उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 3 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। शराब घोटाला मे एसीबी ने और तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। विनय कुमार चौबे और गजेंद्र  सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट द्वारा जेल भेजे जाने की खबर पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी थी कि वो जल्द बीमार होंगे और उन्हें रिम्स के साफ सुथरा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायेगा। 

डॉक्टरों की जांच टीम ने विनय कुमार चौबे के संबंध में अपनी रिपोर्ट में किडनी रोग के साथ-साथ अन्य गंभीर रोग से ग्रसित बताया है। रिम्स में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए है तथा उनकी मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट के समक्ष  उपस्थित कर रही है। 

सूत्र ने बताया कि विनय कुमार चौबे को रिम्स में भी जेल मैनुअल के तहत ही रखा जायेगा। जेल मैनुअल के तहत ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा और उसी नियम के अनुसार मुलाकात करने वालों की संख्या भी होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,643