Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची विवि के कुलपति से मिले डोरंडा कॉलेज के अमानत कोर्स के विद्यार्थी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची विवि के कुलपति से मिले डोरंडा कॉलेज के अमानत कोर्स के विद्यार्थी
विज्ञापन

डोरंडा कॉलेज के अमानत कोर्स के छात्रों ने आजसू के प्रतिनिधिमंडल के साथ रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/5/2028 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में अमानत कोर्स सत्र 2024-25 के छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। कहा कि लगभग 8 महीने बीत जाने के बाद मात्र 5 क्लास हुई है और इस कोर्स हेतु टीचर भी उपलब्ध नहीं है और मिड सेमेस्टर हो या इंड सेमेस्टर का कोई अता पता नहीं है।

इन सभी विषयों को कुलपति  को अवगत कराया और कुलपति ने त्वरित करवाई करते हुए प्रिंसिपल सर को कॉल करके पूरी जानकारी ली और अविलंब शिक्षक की कमियों को दूर कर क्लास शुरू कर कोर्स को पूरा  करने का निर्देश दिया और परीक्षा नियंत्रक को भी कॉल करके  कोर्स पूरी होने के बाद तुरंत अमानत की एग्जाम लेने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अनिकेत कुमार, रोशन नायक, सक्षम झा, पवन सिंह, सौरभ शर्मा, राजेश सिंह, रवि रोशन, राज कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन