Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में एकजुट हो रहे ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में एकजुट हो रहे ग्रामीण
विज्ञापन
  • ओरमांझी अवैध पत्थर माफिया और पुलिस प्रशासन द्वारा मारा गया आदिवासी धीरज बेदिया से देवेन्द्र नाथ महतो  गांव पहुंचे मिलने ग्रामीण हुए एकजुट 
  • ग्रामीणों द्वारा लिखित ज्ञापन के आधार पर धीरज बेदिया को न्याय और अवैध पत्थर खनन बंद को लेकर जेएलकेएम करेगा आंदोलन 

टीम एबीएन, ओरमांझी/ रांची। ओरमांझी निवासी आदिवासी धीरज बेदिया को पुलिस प्रशासन द्वारा पत्थर खदान से जुड़े व्यक्ति के निजी वाहन पर उठाकर गूंजा पत्थर क्रेशर लेजाकर बेरहमी से मारपीट का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। आज दिनांक 20/05/2025 को ओरमांझी हिन्देबिली जवाबेड़ा गांव जाकर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो धीरज बेदिया से मुलाकात की। 

मौके पर पूरा ग्रामीण एकजुट होकर न्याय दिलाने के लिए देवेंद्र नाथ महतो के नाम दिया लिखित ज्ञापन और एकजुट होकर अवैध पत्थर खनन को बंद के लिए आंदोलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ओरमांझी प्रखंड के हिंदेबिली, टुंडाहली और गगारी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन और भारी वाहन से आसपास के लगभग 25  गांवों में आवागम बाधित हो रहा है।

बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। मरीज हॉस्पिटल नहीं पहुंच पा रहे हैं जर्जर सड़क पर एंबुलेंस चल नहीं पा रहा है। धीरज बेदिया के साथ यह घटना अवैध पत्थर खनन में हैवी वॉल्स्टिंग, भारी वाहन आवागमन से हो रही समस्या का समाधान को लेकर आवाज उठाने के वजह से हुआ। 

ग्रामीण के जानकारी के अनुसार विगत 17/05/2025 को ओरमांझी थाना हिन्देबिली पंचायत जवाबेड़ा निवासी आदिवासी धीरज बेदिया को ओरमांझी पुलिस पत्थर खदान से जुड़े व्यक्ति लालदेव यादव के निजी वाहन जेएच 01 डीडी 3859 से धक्का मुक्की करते हुए गूंजा पत्थर क्रेशर ले जाकर  बेहरमी से मारपीट की थी, गंभीर चोट के वजह से धीरज बेदिया को सदर अस्पताल रांची इलाज कराया गया।  

मौके पर ग्रामीण के साथ बैठक के बाद ग्रामीणों के निवेदन पर आस पास के विभिन्न पत्थर खदान का निरीक्षण किया गया जिसमें कई खदानों में नियम का पालन नहीं करते हुए देखा गया। डिटेल्स बोर्ड नहीं है, फॉरेस्ट लैंड और गांव से सटा हुआ रोड के बीचोंबीच कई खदान देखा गया। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो के साथ समुद्र पाहन, श्रवण महतो, सूरज कुमार, मार्शल, उदित मुंडा,  रमेश, रामसेवक, विजय आनंद, संदीप, श्याम, टुंडाहली पंचायत रमेश बेदीया, देवराज के अलावा अन्य लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,026