Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोयला माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी को पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोयला माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी को पत्र
विज्ञापन

तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोयला माफिया सिंह, पेशी पर यादव सुरंग बनाकर कर रहे कोयले का अवैध कारोबार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह इर्द गिर्द खास सिजुआ 40 नंबर में बड़े पैमाने पर कोयला की अवैध तस्करी जारी है। कोयला तस्कर सिंह, पेशी पर यादव के घरों के अंदर वेस्ट मोदीडीह में सुरंग बनाकर कोयले की अवैध तस्करी कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

इससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। कोयला तस्कर दिन के उजाले में भी अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं तेतुलमारी कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में (मुखिया) के घर के बगल में बाउंड्री वॉल में दिन के उजाले में अवैध कारोबार जारी है। बड़ी गाड़ियां में अवैध कोयला लोड कर रात में भट्टे और मंडियों में भेजा रहा है। लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई तक नहीं हुई। 

न ही कोई छापेमारी हो रही है। इतने समाचार प्रकाशित होने के बाद भी सीआईएसएफ क्यों नहीं छापेमारी कर रही है। इससे साफ पता चलता है कि इस कोयले के अवैध खेल में सीआईएसएफ की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,780