Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्राथमिकता के तहत चापानल और जलमीनार करायें दुरूस्त : डीडीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्राथमिकता के तहत चापानल और जलमीनार करायें दुरूस्त : डीडीसी
विज्ञापन

पेयजल समस्या एवं उसके निदान को लेकर समीक्षा बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज पेयजल समस्या एवं उसके निदान हेतु किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। 

उन्होंने इससे संबंधित पंचायत स्तर की रिपोर्ट अप्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर सभी को गंभीरता से कार्य करने करते हुए चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अगले तीन दिनों के अंदर पूरी रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि समस्या का समुचित निराकरण किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तहत चापाकल एवं जलमीनार की मरम्मति कराना तथा प्राप्त शिकायत एवं उसका निदान से संबंधित डेटा तैयार करना सुनिश्चित करें।  बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जेशन होरा, सहायक अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,473