Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम और गवर्नर ने किया बिनोद बिहारी महतो को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम और गवर्नर ने किया बिनोद बिहारी महतो को नमन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्व बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने का परम सौभाग्य मिला है। आप सभी को इस गौरवशाली अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। 

इस राज्य की जो भौगोलिक संरचना है, इसके अनुरूप तथा आप सब लोगों की सुगमता के लिए, यहां की अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए, क्या नई-नई पहल की जा सकती है, इन सब को ध्यान में रखकर हम लोगों ने कई बार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने का प्रयास किया है। 

आपको याद होगा कि 2014 के कार्यकाल में हमने हजारीबाग से इसे हटाकर यहां पर कोयलांचल विश्विद्यालय बने, इसकी परिकल्पना की थी। धनबाद के पीएमसीएच का नाम भी हमारे वीर शहीद निर्मल महतो जी के नाम पर रखने का हम लोगों ने काम किया। 

अपने महान आंदोलनकारी, अपने राज्य के निमार्ताओं के सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा हो या कॉलेज की शिक्षा, आने वाले समय में इसमें और कितनी गुणवत्ता लाया जा सके, इसका पूरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा और आप यह महसूस भी करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,208