Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर प्रधान डाक में हुआ पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन का राज्य सम्मेलन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर प्रधान डाक में हुआ पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन का राज्य सम्मेलन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर प्रधान डाक में कल दिनांक 18 मई को आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का चौथा राज्य सम्मेलन साधन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में एसोसिएशन के महासचिव डी के देवनाथ भी उपस्थित हुए। 

सम्मेलन में राज्य सचिव एम जेड खान ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर सम्मेलन में उपस्थित कई जिलों विशेषकर धनबाद, रांची, पलामू, जमशेदपुर आदि के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे तथा झारखंड में पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स की समस्याओं से भी अवगत कराया। चर्चा के पश्चात प्रतिवेदन को आम सहमति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ साहू ने  सभा में आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभा ने इसे भी आम सहमति से पारित किया। 

अगले सत्र के लिए 28 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है : 

  • अध्यक्ष : साधन कुमार सिन्हा। 
  • वरीय कार्यकारी अध्यक्ष : के डी राय व्यथित, रांची। 
  • कार्यकारी अध्यक्ष : छोटे लाल तिवारी, जमशेदपुर, बी के चौधरी, रांची। 
  • उपाध्यक्ष : बी बारा, रांची, बी बी प्रसाद सिंह, धनबाद, नवीन कुमार सिन्हा, गिरिडीह, एस पी सिंह, पलामू, रत्नेश रत्न, जमशेदपुर। 
  • राज्य सचिव : एम जेड खान, रांची। 
  • संयुक्त सचिव : शमीम अख्तर 
  • सहायक सचिव : जे पी झा, धनबाद, यू एस एस भट्ट, पलामू, जे एन प्रसाद, रांची, गौतम विश्वास, रांची, गिरवर राम, पलामू। 
  • संगठन सचिव : निर्मल मिस्त्री, हजारीबाग, विनय कुमार, दुमका, राफेल बाखला, सिमडेगा, देवचरण साहू, रांची। 
  • कोषाध्यक्ष : त्रिलोकी नाथ साहू, रांची। 
  • सहायक कोषाध्यक्ष : शिव कुमार साह, पलामू। 
  • इसके अलावा 5 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये। 

अंत में एसोसिएशन के महासचिव डी के देवनाथ ने सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं को राज्यों के सर्किल कार्यालय के समक्ष 23 मई को धरना दिया जायेगा और डाक महाध्यक्षों को सचिव डाक विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

चौथे राज्य सम्मेलन में रांची से 8 प्रतिनिधियों विशेष कर साधन सिन्हा, के डी राय व्यथित, एम जेड खान, शमीम अख्तर, जयनारायण प्रसाद, त्रिलोकी नाथ साहू, धनेश्वर गोस्वामी एवं देवचरण साहू शामिल हुए। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया तथा जगदेव प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,729