Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अवैध खनन के मामले में डीजीपी से मिले देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अवैध खनन के मामले में डीजीपी से मिले देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

अवैध बालू खनन व ढुलाई मामला को लेकर देवेन्द्र नाथ महतो मिला डीजीपी अनुराग गुप्ता से 

टीम एबीएन, रांची। सिल्ली, सोनाहातू, राहे, बुंडू, अनगड़ा, कांके, ईचागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू ढुलाई रोक का मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा। 
बुंडू व चांडिल टॉल प्लाजा, अनगड़ा व बुढ़मू ब्लॉक परिसर में मजिस्ट्रेट नियुक्त और स्पेशल टास्क फोर्स गठन कर संध्या 6 बजे से रात्रि 2 बजे तक बालू उठाव क्षेत्र में कड़ी निगरानी करने की मांग की। 

अवैध बालू खनन/ ढुलाई का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। आज दिनांक 19/05/2025 को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो डीजीपी अनुराग गुप्ता जी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।  देवेंद्र नाथ महतो ने डीजीपी अनुराग गुप्ता जी से रांची क्षेत्र के सिल्ली, सोनाहातू, राहे, बुंडू, कांके, ईचागढ़ समेत सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध बालू / पत्थर खनन व ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की। 

डीजीपी को ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया कि रांची क्षेत्र के सिल्ली, सोनाहातु, राहे, बुंडू, अनगड़ा, कांके, ईचागढ़ समेत संपूर्ण झारखंड प्रदेश में अवैध खनन और ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। संबंधित कई अप्रिय घटनाएं देखने को मिल रही है। राज्य का राजस्व में भारी नुकसान एवं पंचायत के अधिकार का हनन हो रहा है। तथा प्राकृतिक अस्तित्व में खतरा भी मंडरा रहा है। 

साथ ही देवेन्द्र द्वारा यह भी जानकारी दिया कि हमारे संगठन द्वारा अवैध खनन बंद करो अभियान के तहत उक्त क्षेत्रों में कई बार संवैधानिक आंदोलन के माध्यम से अवैध खनन और ढुलाई को रोका है तथा विभागीय अधिकारीयों को कानूनी कार्रवाई हेतु अवगत भी कराया है। हमारे द्वारा दिनांक 07/03/2025 को निदेशक, खनन विभाग झारखंड को अवैध बालू /पत्थर खनन का सम्पूर्ण जानकारी देते हुए रोकने की मांग की थी।

जिसकी प्रतिलिपि रांची जिला पदाधिकारी- खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग एवं उपायुक्त को भी दिया था जिसके आलोक में दिनांक 21/03/2025 को सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई की जांच करने हेतु रांची सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी, रांची जिला खनन पदाधिकारी, जिला खनन टास्क फोर्स के साथ जांच में पहुंचे थे तभी एक हाईवा के द्वारा जांच कर रहे पदाधिकारीयों को कुचलकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया था।

इस मामले पर जांच अधिकारियों के द्वारा सिल्ली थाना में एफआईआर दर्ज भी किया गया है जो खबर अखबार के सुर्खियों मे रहा। अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना परवान में है कि हमारे संगठन द्वारा चलाये जा रहे अवैध खनन बंद करो अभियान को कुचलने और संवैधानिक आवाज को दबाने के लिए बालू कारोबारियों के द्वारा मेरे समेत मेरे कई साथियों के ऊपर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत नामजद मनगढ़ंत झूठा एफआईआर भी दर्ज किया गया है एवं मुझे लगातार जान से मारने की धमकी भी दिया जाते रहा है। अभी भी उक्त क्षेत्रों में अवैध खनन/ढुलाई निरंतर जारी है। 

अवैध बालू ढुलाई/खनन पर रोक लगाने हेतु डीजीपी अनुराग गुप्ता जी समक्ष निम्नलिखित मांग की गयी : 

  1. स्पेशल टास्क फोर्स गठन कर प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 2 बजे तक बालू उठाव क्षेत्र में कड़ी निगरानी किया जाये। 
  2. बुंडू टॉल प्लाजा, अनगड़ा ब्लॉक परिसर, बुढ़मू ब्लॉक परिसर एवं चांडिल टॉल प्लाजा के समीप अनिवार्य रूप से मजिस्टेÑट ड्यूटी लगाकर अवैध बालू ढुलाई करने वालों पर कार्रवाई की जाये।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,250