Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मुख्यमंत्री से मिले जेएससीए के नव निर्वाचित पदधारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मुख्यमंत्री से मिले जेएससीए के नव निर्वाचित पदधारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, जेएससीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को जेएससीए चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जेएससीए के सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी।

विज्ञापन