टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहले दिन योगा डांस, ड्राइंग कंपटीशन, बल्लू कंपटीशन एवं रेंट डांस हुआ।
समर कैंप के दूसरे दिन सैंडविच मेकिंग, बोतल रेस, डॉट्स गेम, रेन डांस कराया गया। बच्चों ने इन दो दिनों में आम एवं तरबूज सहित आम रस का मजा लिया। बच्चों ने समर कैंप में भरपूर मस्ती की। बच्चों के बीच वाईएमसीए धुर्वा के सीनियर मेंबर राकेश शरण द्वारा चॉकलेट का भी वितरण किया गया।
कंपटीशन मैं विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में 88 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वाई एम सी ए के सचिव सौरभ मुर्मू, स्कूल की प्राचार्य मिस सुषमा कच्छप, राकेश शरण, डेविड राज, मुमताज कुरैशी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।