जेएससीए चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की द टीम की हुई शानदार जीत
पूरी टीम ने किया क्लीन स्वीप
टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। इस चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की अगुवाई वाली टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त दी है।
अजय नाथ शाहदेव झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उनकी टीम से संजय पांडे उपाध्यक्ष, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव, शहबाज नदीम सह सचिव और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष चुने गये हैं।