Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मंइयां सम्मान : पांच लाख महिलाओं का कटेगा नाम

मंइयां सम्मान : पांच लाख महिलाओं का कटेगा नाम
विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना से पांच लाख महिलाओं का काटा जा रहा नाम

हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे सुदेश महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर आजसू पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बड़ा बयान दिया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को महिला अपमान योजना बना दिया है। 

योजना से पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा

उन्होंने कहा कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए दे दिए गए थे, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है।

इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि, इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है। इस दौरान सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार की बेईमानी का पर्दाफाश जमीनी स्तर पर करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,123