Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : घर से बाहर सो रही महिला को मारी गोली, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : घर से बाहर सो रही महिला को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
  • पलामू में सनसनीखेज वारदात, घर के बाहर सो रही थी महिला
  • बदमाशों ने मार दी गोली; हत्या से इलाके में मचा हड़कंप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां शुक्रवार देर रात घर के बाहर सो रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में तनाव तथा दहशत का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामार गांव के बोहला टोली की है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पति हरि भुइयां ने बताया कि वे दोनों पति-पत्नी घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उसको गोली की आवाज सुनाई दी तो देखा विमला देवी के सिर पर गोली मार कर 3 बदमाश फरार हो गए। 

वहीं उनकी पत्नी ने सिर पर गोली लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व के किसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन