Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आंदोलनरत जेपीएससी छात्रों को जेएलकेएम का मिला समर्थन

आंदोलनरत जेपीएससी छात्रों को जेएलकेएम का मिला समर्थन
विज्ञापन
  • डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने रिजल्ट प्रकाशन की मांग को गवर्नर महोदय के समक्ष रखा
  • देवेंद्रनाथ महतो सफल वार्ता हेतु पुनः कल शनिवार को करेंगे गवर्नर महोदय से मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। पिछले एक सप्ताह से जेपीएससी अभ्यर्थी अपने रिजल्ट प्रशासन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। 11वीं से 13 वीं परीक्षाफल प्रकाशन के मांग को लेकर जेल चौक आयोग कार्यालयके समक्ष अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। जिसे आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उनके मांगों को समर्थन दिया। 

संगठन केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अनिश्चित आमरण में बैठे अभ्यर्थियों को नारियल पानी पिलाकर आंदोलन को रोका। डुमरी विधायक में छात्रों की बिगड़ते तबीयत और रिजल्ट प्रकाशन की वस्तु स्थिति को लेकर आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात किया। 

राज्यपाल से लंबी सकारात्मक बातचीत हुआ। संपूर्ण सफल बातचीत को लेकर पुनः कल शनिवार को संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो अपने शिष्ट मंडल के साथ राजभवन  पहुंचेंगे। बताते चले कि 11वीं से 13 वीं सिविल सेवा परीक्षा का नियुक्ति विज्ञापन जनवरी 2024 में प्रकाशन किया गया था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा मार्च में लिया गया। 

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 22 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया था। आयोग के जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार से मुख्य परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष अगस्त महीने में ही जारी किया जाना था। लेकिन इतने लंबे समयांतराल के बाद भी अब तक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो सका है। जिसे लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत थे।

मीडिया वार्ता में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि  चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल प्रकाशन करते हुए उन्हें नियुक्त किया जाना चाहिए  ताकि प्रशासनिक सुचारू संचालन में अपना सहयोग दें सके।
वही संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि अंतिम मई महीना तक रिजल्ट प्रकाशन कर दे अन्यथा जून का महीना आंदोलन के महीने के रूप में जाना जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,057