Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एस आर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एस आर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एस. आर .डीएवी. पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक तथा पांच कांस्य पदक सहित कुल 12 पदकों पर अपना कब्जा जमाया।
विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष की ओर से मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।

विद्यालय की खिलाड़ी सिमरन रानी, जैना फारुकी, आदित्य तिवारी ने स्वर्ण पदक साथ ही अम्मार अनवर, लक्षिका राज, सीना कुमारी, नंदिनी भारती ने रजत पदक तथा आयुर्धा बनर्जी, वर्तिका रानी, प्रियंका बॉयपाई, आकृति सिन्हा तथा अनुष्का राय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य  ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं।वर्तमान समय में इसका महत्त्व दिन - प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

इसके अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है और खेलकूद के क्षेत्र  में सुनहरे भविष्य की भी संभावनाएं हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगे चल कर राज्य  तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने सभी  खिलाड़ियों उनके अभिभावकों सहित वरिष्ठ खेल शिक्षक आशीष जायसवाल एवं प्रणव प्रताप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,567