Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह

कोडरमा : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने टॉपर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका संदीता शर्मा एवं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।  

वही विद्यालय के छात्रों द्वारा टॉपर छात्रों के लिए स्वागत गैन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर छात्र अपने अभिवावकों के साथ उपस्थित हुए। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की  छात्रों की इस अद्वितीय उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों की मेहनत नजर आ रही है।

विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना भी है।  वहीं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और यह उनके भविष्य के लिए एक उज्ज्वल शुरुआत है। 

उन्होंने कहा कि विद्यालय में केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि जीवन के ऐसे बहुत से पाठ पढ़ाए जाते है जिनका इस्तेमाल छात्रों को आने वाली जीवन में करना होगा और उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर अडिग होकर चलना होगा तथा समाज में एक उदाहरण बनकर सामने आना होगा। टॉपर छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रसस्ति पत्र देकर विद्यालय की निदेशिका एवं प्राचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया। 

मौके पर टॉपर छात्र हर्षित गुप्ता, मान्यता राज, मन्नत छाबड़ा एवं कनिष्क छाबड़ा ने अपने अनुभव साझा किये और अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने स्वयं के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकों ने भी सभी टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,801