Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : बोलेरो तिलैया डैम में गिरी, दो की मौत

हजारीबाग : बोलेरो तिलैया डैम में गिरी, दो की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-31 पर स्थित जवाहर घाटी में एक बोलेरो अचानक नियंत्रण से बाहर होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे तिलैया डैम में गिर गयी। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

बोलेरो में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए, लेकिन 2 लोग पानी में फंस गये। डैम में अब तक एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान झुमरी तिलैया के फल व्यवसायी राहुल स्वर्णकार के रूप में हुई है। 

दूसरे व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गये। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से डैम से बोलेरो को बाहर निकाला गया और उसी के साथ राहुल स्वर्णकार का शव भी निकाला गया। फिलहाल दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,296