Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : अब अंडे उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी सब्सिडी

झारखंड : अब अंडे उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी सब्सिडी
विज्ञापन

झारखंड में अब नहीं होगी अंडे की कमी, हेमंत सरकार उत्पादकों को देगी सब्सिडी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अंडा उत्पादन में सब्सिडी देने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

राज्य की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संबंधित विभाग को अंडा उत्पादन के लिए सब्सिडी आधारित प्रस्ताव तैयार करने को निर्देश दिया है। अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश बीते मंगलवार शाम यहां मासिक विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जारी किया गया। 

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, विभाग का लक्ष्य राज्य की मांग के अनुरूप अंडा उत्पादन करना है। सब्सिडी से अंडा उत्पादन में शामिल लोगों को वित्तीय मदद मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,644