Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची सांसद भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद हुए आइसोलेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची सांसद भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद हुए आइसोलेट
विज्ञापन
रांची। सांसद संजय सेठ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 29 दिसंबर को उन्हें बदन में हल्का दर्द था। फिर 30 दिसंबर को उनके लगे में खराश और सिर भारी लग रहा था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। कोरोना ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 29 दिसंबर को उन्हें बदन में हल्का दर्द था। फिर 30 दिसंबर को लगे में खराश और सिर भारी लग रहा था। लिहाजा उन्होंने रांची सदर अस्पताल में सबसे पहले रैपिड एंटिजन टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। फिर भी डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने RT PCR Test के लिए सैंपल दे दिया। गुरुवार देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही सांसद संजय सेठ ने डॉक्टों की सलाह के अनुसार खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। अच्छी बात यह है कि उनका सीटी वैल्यू 22 है जो एसिंपटोमेटिक के समान ही है। खुद को आइसोलेट करने के बाद भाजपा सांसद संजय सेठ ने अपील की है कि जो लोग भी हाल के दिनों में उनके संपर्क में थे, अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी तरह की परेशानी महसूस होने पर सबसे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,731